खान श्रमिकों को 200 हेलमेट, 500 डस्ट मास्क वितरित, गिली छिद्रण के लिए किया प्रेरित


Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 अपलोड कराने में सहयोग के लिए खान विभाग जोधपुर कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की सुविधा

डिया से ईसी प्राप्त खानों को सीया से ईसी लेना जरुरी, सर्वाधिक प्रकरण जोधपुर और बालेसर के

जोधपुर। जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृतियां प्राप्त क्वारी लाइसेंस व लीजधारकों को राज्य स्तरीय एंवायरमेंट इंपेक्ट अथॅरिटी सीया से ईसी के लिए परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 अपलोड कराने में सहयोग के लिए खान एवं भूविज्ञान विभाग जोधपुर के वीसी कक्ष में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

अधीक्षण खनि अभियंता श्री भीम सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय समिति डिया से ईसी प्राप्त माइंस को एनजीटी के आदेश के बाद अब राज्य स्तरीय एंवायरमेंट इंपेक्ट एसेसमेंट कमेटी सीया से पर्यावरण स्वकृति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खान सचिव श्रीमती आनन्दी के मार्गदर्शन में खान विभाग खानधारकों के हित में सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। वेलिडेटेड खान लीज व क्वारी लाइसेंस धारकों को परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 तत्काल अपलोड करना जरुरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए खान व क्वारी लाइसेंसधारकों के सहयोग के लिए अब विभाग में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 एसएमई श्री भीम सिंह ने सभी कलस्टर अध्यक्ष, सचिव या उनके द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों, खनन श्रमिकों के आदि की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवेश पोर्टल में फार्म 2 अपलोड के सर्वाधिक बकाया प्रकरण जोधपुर और बालेसर के हैं। पिछले दिनों ही खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने विभागीय सहयोग व मार्गदर्शन के बावजूद जोधपुर संभाग में सर्वाधिक लीज व लाइसेंसधारक होने के बावजूद फार्म 2 अपलोड करने की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की और लीज व क्वारी लाइसेंसधारकों से तत्काल फार्म 2 अपलोड करने का आग्रह किया है। समय पर ईसी जारी होने से खनन बंद होने जैसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा।

 एसएमई जोधपुर श्री भीम सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 भरवाने के लिए आवश्यक सहयोग व मार्गदर्षन दिया जा रहा है। जोधपुर से अभी तक 5240 वेलिडेटेड में से 825  और बालेसर से 4313 वेलिडेटेड में से 440 द्वारा ही परिवेश पोर्टल पर फार्म 2 अपलोड करना गंभीर है। राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तर पर मोनेटरिंग की जा रही है।

खनि अभियंता श्री भगवान सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित खानधारकों को संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही खानधारकों के सहयोग से खान श्रमिकों को 200 हेलमेट, 500 डस्ट मास्क वितरित किए। श्रमिकों को धुल मिट्टी उड़ने से रोकने के उपाय और गीली छिद्रण काम में लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में सहायक खनि अभियंता श्री शांती लाल अहारी, माइनिंग एसोसियेशन के प्रतिनिधि श्री प्रवीण कच्छवाह, श्री पन्ना लाल गहलोत, श्री घनश्याम पंवार, श्री नरेश परिहार, श्री रमेश सोलंकी सहित खानधारियों ने हिस्सा लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button