आकस्मिक निरीक्षण में 11 ई-मित्रों पर नियमानुसार की गई कार्यवाही
जोधपुर। ई-मित्रों के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर संज्ञान लेकर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा 17 ई-मित्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें से 11 ई-मित्र धारकों पर कार्यवाही की गई।
सूचना प्रौद्योगिकी औरी संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक अजय कुमार डोयल ने बताया कि ई-मित्र धारक भंवर सिंह, श्रमिकपुरा मसूरिया, ई-मित्र धारक एसएमके साइबर पार्क धर्मनारायणजी की हत्था, तारांचंद खोरवाल, बेरा वाला बास भदवासिया, मनोज कुमार प्रजापत, श्री रामनगर, पीएफ ऑफिस के पास आदि पर आईडी कार्ड नहीं पहनने पर 100 रूपये की पेनल्टी लगाई गई।
डोयल ने बताया कि ई-मित्र धारक सुरेन्द्र तंवर महामंदिर रेल्वे स्टेशन के पास पर आईडी कार्ड नही पहनने तथा दर सूची चस्पा नहीं होने पर 100 रूपये की पेनल्टी तथा नियमानुसार कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि थानाराम (रूप श्री एन्टरप्राईजेज बनाड़) पर ई-मित्र पंजीकृत स्थल पर नहीं संचालित होने पर 1000 रूपये तथा रेट लिस्ट एवं को-ब्रांड बैनर चस्पा नहीं होने पर 1500 रूपये की पेनल्टी, धमेन्द्र डाबी (डाबी ई-मित्र सर्विसेज) धापी मार्बल रोड पर ई-मित्र पंजीकृत स्थल पर संचालिन नहीं होने पर 1000 रूपये की पेनल्टी, जितेन्द्र गहलोत, त्रिमुर्ति सर्विसेज कीर्ति नगर सेकण्ड डी मैन रामसागर रोड पर आईडी कार्ड नहीं पहनने पर 100 रूपये, गलत जगह ई-मित्रों चलाने, दर सूची से अधिक राशि लेने पर 1000 रूपये पेनल्टी तथा 7 दिन के लिए ई-मित्र अस्थाई रूप से बंद किया गया है।
अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि गजेन्द्र सांखला (सनसिटी डिजिटल ई-सर्विसेज) बनाड़ रोड़ के विरूद्ध अवैध रूप से आधार बनाने एवं निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिये जाने की शिकायत प्राप्त हुई, जिसकी मौके पर जांच के दौरान आधार नामांकन किट प्राप्त नहीं हुआ, किन्तु दुकान पर आधार पंजीयन करने संबंधी बैनर पाये गये एवं आस-पास के लोगों द्वारा इनके द्वारा आधार संबंधी कार्य किया जाना अवगत करवाया गया। साथ ही, पीवीसी कार्ड प्रिन्टिंग की राशि निर्धारित शुल्क से अधिक बताने पर 5000 की पेनल्टी तथा 15 दिन के लिए ई-मित्र को अस्थायी रूप से बंद किया गया।
डोयल ने बताया कि जयेष (अनु कम्प्यूटर ई-सर्विसेज) धापी मार्बल रोड पर ई-मित्र पंजीकृत स्थल पर नहीं होने पर 1000 रूपये, निर्धारित शुल्क से अधिक की मांग करने, रेट लिस्ट एवं को-ब्रांण्ड बैनर चस्पा नहीं होने पर 1500 रूपये पेनल्टी तथा ई-मित्र को 7 दिन के लिए अस्थायी बंद किया गया तथा मेवाराम गढवाला (सनसिटी ई-मित्र एवं इन्श्योरेंस) नान्दड़ी पर ई-मित्र सेवाओं के लिए अधिक राशि की मांग करने एवं नवनी रेट लिस्ट चस्पा नहीं करने पर 1500 रूपये की पेनल्टी लगायी गयी एवं ई-मित्र 7 दिन के लिए बंद किया गया।
अतिरिक्त निदेशक ने की आमजन से अपील
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने आमजन से अपील की है कि ई-मित्र से सेवा लेते समय सभी सेवा कि ऑनलाइन पावती रसीद प्राप्त करे एवं पावती रसीद में अंकित अनुसार ही राशि देवे। अधिक शीश लेने वाले कियोस्क धारको की सूचना निम्नलिखित ईमेल पर या राजस्थान संपर्क हेल्प लाइन नम्बर 181 पर करें तथा किसी ई-मित्र के द्वारा ठप्पा, मोहर, स्टाम्प एवं सील बिलो पर लगाया जाता है या निर्धारित दर से ज्यादा राशि की मांग की जाती है, तो इसकी शिकायत, सूचना प्रोद्यौगिकी और संचार विभाग, सूचना केन्द्र के पास हॉईकोर्ट रोड, जोधपुर या dlo.doit.jodhpur@rajasthan.gov.inपर लिखित में, ईमेल द्वारा कर सकते है।