विहिप के रंग रसिया फाग महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, होरियों के साथ देशभक्ति तरानों ने बांधा समां

जोधपुर। विश्व हिंदू परिषद उत्तर जिला की ओर से शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित प्रांचीन कुंज बिहारी मंदिर में रंग रसिया संगीतमय ब्रज फागोत्सव हुआ, जिसमें 500 किलो फूलों से होली खेली गई।
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रदीप सांखला व मंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि महंत भंवरदास निरंजनी के सान्निध्य व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद राजेंद्र गहलोत, संगठन मंत्री विष्णु गौतम, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, महेंद्र उपाध्याय, पं. राजेश दवे, विक्रांत अग्रवाल, विक्रम परिहार, दीपक व्यास, अमित पाराशर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक गणपत-गणेश जोशी ने गणपति वंदना से की, तत्पश्चात मैं केसे होरी खेलू रे इण सांवरिया रै संग…आज ब्रज में होरी रे रसिया भजन की प्रस्तुति दी तो मंदिर में उपस्थित सैकड़ों लोग भाव-विभोर हो झूमने लगे। वहीं दीपक व्यास (बटूक) ने पारपंरिक होरियों के साथ देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दे श्रोताओं की दाद लूटी। इस मौके पुजारी गोपाल वैष्णव व भूपेंद्र वैष्णव ने ठाकुरजी का भव्य बंगला सजा आकर्षक सजावट की। इसकी सेल्फी लेने की लोगों में होड़ मची रही। मुख्य अतिथि राजेश पटेल ने अपने उद्बोधन में होली व होलिका दहन का महात्मय बताया। आगंतुक अतिथियों का विजय सिंह परिहार, गोपाल सांखला, मदन सैन, श्रीनाथ अरोडा, विनोद सांखला, राजा ठकुरानी, चैनसिंह, आशीष व्यास, दिव्यांग खींची, सुरेंद्र प्रजापत, नारायण खत्री, मानसिंह सांखला, यशपालसिंह कच्छवाह आदि ने स्वागत िकया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी सहित हिंदू संगठनों के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button