वोट हाथ से नहीं, दिल से निकलता है : शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
जोधपुर । जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस से आए चार नेताओं नवल सिंह दहिया, राजेंद्र सिंह नरूका, की भाजपा में जॉइनिंग कराई। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 सीटें जीतने के संकल्प को दोहराया।
बुधवार को शेखावत में विभिन्न बारह मंडलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी को जीत का मंत्र दिया। शेखावत ने कहा कि वोट हाथ से नहीं, दिल से निकलता है।
विधायक जोशी से शिष्टाचार भेंट
इसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और सूरसागर से विधायक देवेन्द्र जोशी उनके निवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय मंत्री ने जोशी की माताजी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक जोशी लोकसभा चुनाव से जुड़े विविध मुद्दों पर चर्चा हुई।
महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज का लिया आशीर्वाद
सुबह शेखावत ने कायलाना स्थित पवित्र स्थली बिजोलाई आश्रम में जाकर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम में समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और बालाजी महाराज के दर्शन किए। शेखावत ने माताजी के मन्दिर धोक लगाई और ध्यान किया। उन्होंने निकट की पहाड़ी पर स्थित गणपति महाराज के मन्दिर दर्शन भी किए।