फागुन की रंगभरी एकादशी पर फाग उत्सव मनाया गया

जोधपुर। महामंदिर जाटाबास स्थित सैनिक क्षत्रिय माली सभा भवन मंदिर परिसर में फाग उत्सव मनाया। फाग महोत्सव के आयोजन कर्ता मधु किशन सिंह गहलोत ने बताया की फाग महोत्सव भक्तों ने पुष्प, गुलाल संग होली खेली।

इसके बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ नृत्य भी किया। महिलाओं ने रंग और गुलाल व पुष्प के साथ एक-दूसरे के ऊपर छिडक़कर बड़े ही परंपरा गत ढंग से मनाया। फागुन पक्ष की रसभरी एकादशी राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। जानकी देवड़ा कृष्ण तो शांति टाक को राधा स्वरूप में सजाया गया। तो भजनो की सरोबार सीमा टाक मनु महाराज ने लड्‌डू गाेपाल को झूले में बैठाया। ढोलक की थाप पर “दही ले लो श्याम, आ गई ग्वालनिया…” जैसे भजनों के साथ “उड़त गुलाल लाल भए बदरा, आज बिरज में होली रे रसिया…’रंग मत डालो रे सांवरिया म्हाने ओलू आवे.. कैसे खेलूं रे सांवरिया के संग होली….होरिया में उड़े री गुलाल जोड़ी रो जवाब नही के संगीतमय फाल्गुनी भजन गाए। इस मौके बड़ी संख्या में महिलाओं फागनिया वेशभूषा में दिखी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button