बिन्दु टाक को जिला स्तरीय समारोह में किया सम्मानित
जोधपुर। गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय समारोह श्री उम्मेद स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस मुख्य समारोह में संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोगाराम पटेल ने महिला बंदी सुधार गृह में पुस्तकें वितरित कर पढ़ने में रूचि जागृत करने व कैदियों के लिए पुनर्वास कार्य करना एवं वृद्ध आश्रम व अनाथालयों में सहायता व सामाजिक क्षेत्रों में कल्याण सम्बन्धी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. बिन्दु टाक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पुस्तकालय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रंजना देसाई ने भी डॉ. बिन्दु टाक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने पर बिन्दु टाक ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के लिए यह क्षण बहुत ही गौरवान्वित करने वाला पल है। इस उपलब्धि का श्रेय मैं अपने माता-पिता, सास-ससुर एवं पति अमित टाक को देना चाहूँगी, जिनकी छत्रछाया और मार्गदर्शन से ही कुछ कर पाई हूँ। साथ ही जोधपुरवासियों एवं समाज बंधुओं को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिनका प्यार हमेशा मुझे मिलता रहा है। मैं भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा में सक्रिय रहूंगी।