लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

अलग – अलग आयुवर्ग में निव्या और गर्विता ने मारी बाजी

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024

जोधपुर। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हो रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 में शनिवार को महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। 

उत्सव सह संयोजक मीनू दुगड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही,  वहीं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित  रहे। 

उत्सव समन्वयक मोना हरवानी  ने बताया कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में दो अलग अलग ग्रुप में आयोजित हुई,जिनमे 8 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग में दिव्या में बाजी मारी एवं प्रथम स्थान हासिल किया,  वहीं राधिका बोराणा दूसरे और अंबिका सोनी तीसरे स्थान पर रही। 

प्रतियोगिता संयोजक पुष्पा जांगिड़ ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग मे गर्वित सांखला विजेता रही,  वहीं संतोष चौधरी ने दूसरा एवं अनु में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में गरिमा तिवारी, चेतना सोनी और स्नेहा जैन कन्वीनर की भूमिका निभाई और स्वाति, डॉली सिंह और बी सुनीता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

कार्यक्रम के अंत में पुलिस उपायुक्त  (पूर्व) डॉ.अमृता दुहन ने सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम का संचालन आशीष पुरोहित ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button