जगत में सबसे बड़ी औषधि राम नाम ही है : राम प्रसाद महाराज

बड़ा रामद्वारा बरसी उत्सव सत्संग समरोह

जोधपुर। सूरसागर स्थित श्री बड़ा रामद्वारा में आयोजित बरसी उत्सव सत्सं‌ग समारोह में परसराम महाराज कि अनुभव वाणी कथा प्रसंग में व्यास पीठ से परमहंस रामप्रसाद महाराज ने कहा कि जगत में सबसे बड़ी औषधि राम नाम ही है।

गुरु स्वयं वैद्य बनकर संसार के सब रोगियों को रोग मुक्त करने के लिए राम नाम की औषधि देते हैं । जब जीव के कर्म रोग मिट जाते हैं तब वह जीव सुखी हो जाता है जब जीव राम नाम औषधि जीवन में धारण कर लेते हैं तो जन्म मरण का रोग हमेशा के लिए मिट जाता है।

12 जनवरी से 16 जनवरी तक परसराम महाराज की परचीजी की कथा का भव्य आयोजन होगा जिसमें व्यास पीठ पर परमहंस राम प्रसाद महाराज विराजमान होकर कथा का वाचन करेंगे।

13 जनवरी शनिवार को शाहपुरा राम धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य संत रामदयाल महाराज का भव्य बधावणा एवं अभिनंदन होगा

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button