गाला भोमियाजी पडासला के 251 ट्रक में भवन सामग्री निकली
धर्मशाला के साथ गोशाला एव मंदिर बाउंड्री का होगा निर्माण
ट्रक यूनियन की भक्ति सेवा देख रॉयल्टी नाके भी की लाखों की रॉयल्टी माफ
जोधपुर। ओसियां के पडासला गाँव मे गाला भोमियाजी मंदिर में बन रही आने वाले श्रदालुओ के लिए धर्मशाला ओर आवारा पशुओं बीमार गायों के लिए गोशाला ओर मंदिर बाउंड्री निर्माण हेतु भोमियाजी पर्यावरण एवं विकास सिमिति ट्रस्ट जोधपुर घाटी वाले भोमियाजी सूरसागर के तत्वाधान में जोधपुर ट्रक यूनियन गाला जी भोमियाजी पडासला की तरफ से पत्थर के खण्डे मूंगिया बजरी ओर आसलेट चापे व भवन निर्माण सामग्री 251 ट्रकों व ट्रेक्टर में भरकर सूरसागर घाटी वाले भोमियाजी मंदिर से पडासला रवाना हुई।
बीच मे लग रहे रॉयल्टी नाको पर इन ट्रक यूनियन की सेवा भक्ति देखते हुए रॉयल्टी नाके के महेंद्र सिंह भाटी उमेद नगर जो कि यह मौजूद नही थे ऑयर उनको ऐसी ट्रक यूनियन के सेवा भक्ति का पता चला तो उन्होंने मदन सिंह और जितेंद्र सिंह को भेजकर 251 ट्रकों की रॉयल्टी जो 6 से 7 लाख बनती है।
उसे माफ करवाई नवरात्र में भक्तों की भक्ति अपने ईस्ट के सामने यहाँ साफ नजर आ रही है सूरसागर ट्रक यूनियन की तरफ से पूर्व पीसीसी मेम्बर भगवान सिंह गहलोत जो कि 36 कॉम की सेवा के लिए हमेशा खड़े नजर आते हो फिर वो मंदिर निर्माण की बात हो या असहाय गरीब की इस बार इनका कार्य ओसियां के पडासला गाव में गाला भोमियाजी के मंदिर में दूर से आने श्रदालुओ के लिए निर्माण धर्मशाला ओर गायों के लिए गौशाला का निर्माण के साथ पूर्ण मंदिर की बाउंड्री के लिए लिए जो भी निर्माण कार्य के लिए सामग्री काम आती है वह निशुल्क भेजी ओर रॉयल्टी नाके का जो शुल्क लगता है। इन दिन रात आते ट्रक यूनियन लोगो की इनकी सेवा इनकी भक्ति देखकर रॉयल्टी नाके का जो शुल्क लगता है। वह भी इनके रायल्टी ठेकेदार मेहन्द्र सिंह उमेदनगर ने निशुल्क की ओर इन सब लोगो का कहना है इसे धर्म सेवा में कभी हमारी जरूरत पड़ी तो हम ऐसे ही सेवा में खड़े नजर आएंगे।