टैक्सी चालक सज्जू ने सवारी का रुपए व कीमती सामान लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
ईमानदारी अभी जिन्दा है……
सवारी की तलाश कर बैग उसको लौटाया
जोधपुर। चंद पैसों के लिए जहां भाई-भाई व दोस्तों के झगड़े हो रहे है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दूसरों के पैसों को अमानत समझकर उन्हें उसके मालिक तक पहुंचाने का पुरजोर प्रयास करते है। इन्हीं की बदौलत आज भी ईमानदारी जिंदा है। सूर्यनगरी के रेलवे स्टेशन के टैक्सी डाईवर सज्जू भी इन्हीं में एक मिसाल है।
बुधवार के दिन सज्जू रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टेशन से एक सवारी को कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में छोड़कर वापस स्टेशन आ गया। टैक्सी स्टेशन पर आकर खड़ा हो गया। इस दौरान उसकी नजर पीछे सीट पड़ी तो देखा कोई सवारी बैग भूल गई है। उसने बैग को सुरक्षित अपने पास रख लिया और सवारी तलाश की।
सवारी के मिलने पर बैग व दो हजार पांच सौ नकद राशि व घड़ी व जेवर उसका लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। टैक्सी डाईवर सज्जू ने रूपए व जेवर लेकर बैग फैंकने की बजाय। दिनभर सवारी की तलाश की ओर जब शाम को सवारी मिली तो उसको बैग व दो हजार पांच सौ रुपए व घड़ी, जेवरात लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। सवारी ने रेलवे स्टेशन के टैक्सी डाईवर सज्जू का तहेदिल से आभार भी जताया।