सिवाना में भाजपा के चर्चित चेहरे हैं गंगासिंह राठौड़

सिवाना। पूरा प्रदेश राजनीतिक सरगर्मियों के बीच अपने-अपने हिस्से की जीत खोजने में जुटा है। प्रदेश भाजपा जहां परिवर्तन को लेकर सक्रिय है वहीं कांग्रेस आलाकमान एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाने के अथक प्रयास कर रहा है। इसी बीच एक विधानसभा सीट सिवाना चर्चा में बनी हुई है।
विगत एक दशक से अधिक समय से इस विधानसभा सीट पर युवा उद्यमी एवं समाजसेवी गंगासिंह राठौड़ काठाड़ी लगातार भाजपा संगठन की मजबूती का लक्ष्य लिए जनता के बीच लगतार संपर्क में हैं। सिवाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क कर छत्तीस कोम के बीच अपनी विशिष्ठ पहचान बनाने वाले राठौड़ अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में सक्रियता के साथ पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे हुए हैं।
राठौड़ ने बताया कि भाजपा संगठन का लक्ष्य यही है कि आम व खास वर्ग की हर समस्या का तुरंत निस्तारण हो। मूलतः दिल्ली में व्यापार करने वाले राठौड़ भाजपा के आलाकमान के संम्पर्क में भी हैं और क्षेत्र की छोटी से छोटी समस्या को दिल्ली स्तर पर सुलझाने में भी सक्षम माने जाते हैं। यही कारण है कि उनके प्रति क्षेत्र में सकारात्मक माहौल अवश्य बन गया है।
लगातार कई स्वयंसेवी संस्थाओं में पदाधिकारी रहते हुए और भाजपा में सक्रिय चेहरा राठौड़ स्वयं को भाजपा का मात्र सिपाही बताते हैं। गंगासिंह कहते हैं कि उनको टिकट मिलेगी तो यह उनकी या उनके कार्यकर्ता अथवा समर्थकों की ही नहीं पूरे सिवाना क्षेत्र की जीत होगी और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार इस क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी।
फिलहाल टिकट की घोषणा होनी बाकी है लेकिन गंगासिंह को विश्वास है कि भाजपा संगठन उनके चेहरे पर दाव खेल सकती है। शायद इसके मूल में यह कारण भी है कि समाजसेवी होने के साथ उनका नाम कभी किसी विवाद से नहीं जुड़ा है और सर्वहारा वर्ग उनमें एक सशक्त राजनीतिक चेहरा अवश्य देखती है। राठौड़ ने कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करते रहे हैं और आगे भी उनका यह अभियान बिना किसी रूकावट के अपनी पूरी निष्ठा के साथ काम करेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button