यूथ चालो बूथ’ का संदेश गूंजा, प्रतियेगिताओं ने दिया संदेश
शिक्षा विभाग जोधपुर द्वारा स्वीप के अन्तर्गत विभिन्न जागरुकतापरक गतिविधियां जारी
मतदान की शपथ ली गई
जोधपुर। शिक्षा विभाग द्वारा स्वीप के अन्तर्गत विद्यालयों के माध्यम से शहरों और ग्रामीण अंचलों में लोगों को जागरुक करने तथा मतदाताओं को अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित करने से जुड़ी विभिन्न प्रेरणात्मक गतिविधियां जोरों पर हैं। विभागीय अधिकारियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों से लेकर इनके अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण भी स्वीप के इन कार्यक्रमों में आत्मीय भागीदारी निभाते हुए रुचि एवं उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं।
मतदान के लिए शपथ दिलायी
मंगलवार को जिले के ब्लॉक बाप मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी सीड में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जिसमें 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांवरा गांव में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा ट्रेनिंग के साथ 52 विद्यार्थियों को मतदान हेतु शपथ भी दिलाई गई।
निबंध एवं रंगोली स्पर्धाओं का आयोजन
ब्लॉक धवा के राउमावि कडुम्बानाड़ा और परिहारों की ढाणी में ईएलसी गतिविधियां के तहत निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं राउमावि परिहारों की ढाणी में पच्चीस बच्चों ने और कडुम्बानाडा में बीस बच्चों ने भाग लिया।
शेरगढ़ में मानव श्रृंखला बनाई
शनिवार को शेरगढ़ में स्वीप की विभिन्न गतिविधियों का जोर रहा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में विद्यार्थियों के द्वारा मतदान की शपथ ली गई। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में विद्यार्थियों को वोट की महत्तता तथा ईएलसी के बारे में बताया गया। शेरगढ़ में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के रूप में इन गतिविधियों में भाग लिया
पीपाड़ शहर में आचार संहिता के बारे में बताया, जागरुकता संचार भी
पीपाड़ शहर में आचार संहिता की जानकारी प्रदान की। देचू ब्लॉक में तहसीलदार, सीबीओ, आरपी आदि अधिकारियों की उपस्थिति में महात्मा गांधी स्कूल में मतदान जागरूकता अभियान की जानकारी प्रदान की