कृषि पर्यवेक्षक अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मूलमंत्र
26 से शुरू होंगे नए बैच
जयपुर । उत्कर्ष क्लासेस द्वारा कृषि पर्यवेक्षक अभ्यर्थियों हेतु आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के मूलमंत्र प्रदान किए गए। गोपालपुरा बायपास रोड स्थित हिंडोन हाइट्स में रविवार को आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों को संबंधित परीक्षा के अनुभवी विषय विशेषज्ञों ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा- 2024 में श्रेष्ठ अंक हासिल करने के लिए आवश्यक रणनीतिक तैयारी के गुर बताए। सेमिनार में बतौर विशेषज्ञ लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, ग्यारसीलाल चौधरी तथा राकेश भरतपुरी ने अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त सेमिनार में विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के पाठ्यक्रम तथा नवीनतम पैटर्न पर आधारित स्कॉलरशिप टेस्ट भी आयोजित किया गया। इस टेस्ट में शीर्ष रैंकर्स को विभिन्न मानकों के आधार पर कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा हेतु शुरू किए जाने वाले ऑफलाइन बैच में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
सेमिनार में आए सभी विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न व पाठ्यक्रम तथा आरएसएमएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा (2018 एवं 2021) के साथ ही एसकेएनएयू की कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा- 2023 के प्रश्नोत्तर की बुकलेट निःशुल्क दी गई।
कृषि पर्यवेक्षक हेतु नया बैच 26 सितम्बर से होगा शुरू
उत्कर्ष के जयपुर ऑफलाइन सेंटर पर कृषि पर्यवेक्षक की तैयारी हेतु नया बैच आगामी 26 सितम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है। इस बैच में विद्यार्थियों को संबंधित परीक्षा के अनुभवी विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होने के साथ ही सफलता के लिए आवश्यक अन्य पाठ्य सामग्रियाँ उपलब्ध करवाई जाएगी।