नाटक आधी रोटी पूरा चाँद का मंचन

जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में एक आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का तीसरा नाटक जय नारायण व्यास टाउन हॉल में मंचित हुआ। जिसमें पटना की नाट्य संस्था राग द्वारा रणधीर कुमार के निर्देशन में नाटक आधी रोटी पूरा चाँद का मंचन किया गया ।

अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नाटक के निर्देशक का शॉल,बुके और मोमेंटो के द्वारा स्वागत किया । तू मेरा समाज, मैं तेरा समाज एक सूरज आसमान पर उगता है। एक सूरज धरती पर भी उगता है। शायरा के रूप में, लेखिका के रूप में। अमृता और इमरोज़ का रिश्ता नज़म और इमेज का रिश्ता है। नज़म हुई तो इमेज बनी, इमेज आयी तो नज़म बनी। हमेशा एक दूसरे की खुश्बू से लबरेज़। एक जज्बात को कागज पर उकेरता तो दूसरा रंगों की छटा बिखेरती कूची से पुख्ता संदेश प्रवाहित करता। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में खुद को संभाले जग के लिए एक मिसाल के तौर पर आज भी कहीं-न-कहीं, किसी- न- किसी में जीवित है अमृता! फूल मुरझा गया पर महक नहीं मुरझाई…. मैं तुम्हें कल फिर मिलूँगी, कहाँ किस तरह नहीं जानती। मंच पर आलिंद रसीद, सुनील बिहारी, अंजली शर्मा मंच परे साउंड- राजीव कुमार, प्रचार प्रसार-मनीष महिवाल, सेट- प्रमोद विश्वकर्मा, लाइट- रणधीर कुमार, प्रस्तुति संयोजन- भूपेंद्र कुमार, प्रस्तुति प्रबंधक- सुनील कुमार राम, सहयोग- अमर कुमार, उज्जवल कुमार, बीरबल, राजकुमार, उपेंद्र एवं संजय। कार्यक्रम का संचालन श्री एम एस ज़ई द्वारा किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button