खरनाल में तेजाजी को धोक देने गाँवों से निकली पदयात्राएँ

भोपालगढ़ (जोधपुर)। जन जन के आराध्य लोकदेवता व गौरक्षक सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजादशमी पर सोमवार को खरनाल में भरने वाले विशाल मेले में भाग लेने के लिए रविवार को सुबह कस्बे सहित आसपास के गाँवों से सैंकड़ौं तेजाभक्तों के संघ डीजे पर नाचते गाते हुए खरनाल रवाना हुए।

वीर तेजाजी नवयुवक मंडल के मीडिया प्रवक्ता सुनील पाड़ीवाल रजलानी ने बताया कि तेजादशमी पर खरनाल में भरने वाले मेले में भाग लेने के लिए रजलानी से दर्जनों तेजाभक्तों का संघ रविवार को सुबह 7 बजे खरनाल के लिए रवाना हुआ। वीर तेजाजी नवयुवक मंडल व युवा कार्यकर्ताओं का पैदल संघ डीजे की स्वरलहरियों पर नाचते गाते हुए वीर तेजाजी की जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पैदल यात्रा के द्वारा खरनाल तेजाधणी के दरबार पहुँचकर अच्छे धन धान्य व खुशहाली की कामना करते हुए धोक लगाएँगें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button