केलों की सवामणी कर गौसेवा की गई
जोधपुर। राजस्थान ब्राहृमण सेवा परिषद गौ व समाज सेवा प्रकोष्ठ की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि मासिक सेवा के चलते रविवार को दोपहर 12:30 बजे शारदा गौशाला उपकेश्वर महादेव मंदिर चाँद पोल जोधपुर में श्याम सुंदर व्यास, श्रीमती अनुसुइया व्यास व दिनेश जोशी के नेतृत्व में गौमाता को मंत्रोउचार कर गौग्रास के रूप में सवामण फल कैले, गुड़ लड्डू व हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई।
सेवा कार्यक्रम में गुरु गोविंद कल्ला, सुनील ओझा, सुनीता व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, अंकित पुरोहित, अविनाश मुथा, महेश जोशी, सान्नवी, पवन मिश्रा, यश मिश्रा, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई व ग्वालबाल आदि द्वारा सहयोग किया।