2 दिवसीय प्रान्त प्रतिनिधि सभा का आयोजन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जोधपुर द्वारा
जोधपुर। जोधपुर प्रतिनिधि सभा आयोजन के उपलक्ष में आप से निवेदन है निम्नलिखित समाचार को समाचार पत्र में कल दिनांक 25 सितम्बर 2023 को प्रकाशित करवाने की कृपा करें ।
“अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जोधपुर प्रान्त की 2 दिवसीय वार्षिक प्रतिनिधि सभा का आयोजन लघु उद्योग भारती सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित प्रान्त अध्यक्ष एवं हरदयाल जी वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह को भी श्रद्धांजलि देकर उनकी बहादुरी को याद किया गया। कार्यक्रम में सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर परिचर्चा की गई. कार्यकर्म को एयर मार्शल जगदीश चंद्र, सेवानिवृत न्यायधीश डॉ विनीत कोठारी, कर्नल वेटरन रतनदीप खान, कमांडर लक्षमण सिंह करमसोत, कैप्टन उम्मेद सिंह राठोड़ सेना मैडल, कर्नल मदन सिंह जोधा नागौर, विंग कमांडर सी.एल. विश्नोई फलोदी मेजर प्रेम सिंह भाटी ने भी संबोधित किया।
दुसरे दिन के कार्यक्रम में श्री घनश्याम जी ओझा राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में आगामी प्रदेश प्रतिनिधि सभा, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं अन्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर परिचर्चा हुई। प्रतिनिधि सभा को ले. जन. वी. के. चतुर्वेदी एवं, मे. जन. अनुज माथुर ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।प्रान्त अध्यक्ष ने प्रान्त की सभी इकाइयों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। फ्ला. ऑफिसर एन. एस. जोधा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम का समापन इकाई अध्यक्ष कैप्टन जसवंत सिंह के संबोधन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।“