दो विवाहिताएं और एक युवक लापता
जोधपुर। दो विवाहिताओं और एक युवक के बिना बताये घर से लापता होने पर परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी।
खांडाफलसा थाने में दी रिपोर्ट में पंचोलिया नाड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 19 सितंबर को खांडाफलसा क्षेत्र में स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में नौकरी पर गई लेकिन वापस नहीं लौटी। तीन दिन तक तलाश के बाद आखिर कर पति ने उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी।
बोरानाड़़ा थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया एमपी हाल बोरानाडा शिव शक्ति रेस्टोरेंट के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 22 सितंबर की सुबह के समय बिना बताये कही चली गई।
इसी प्रकार नागौरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में बागर चौक पीपली वाली गली निवासी आनंदसिंह पुत्र मोहनसिंह माली ने पुलिस को बताया कि उसका साला डूंगरसिंह पुत्र रामसिंह माली 21 सितंबर को राम.चौक जालोरिया का बास से बिना बताये कही चला गया। जो वापस नहीं लौटा।