विवाहिता की संदिग्ध मौत, नवजात का शव मिला
जोधपुर। विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जबकि श्रीयादे नगर क्षेत्र में किसी अज्ञात महिला या पुरूष ने एक नवजात के शव को सार्वजनिक नाले में फैंक दिया।
करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में माणकलाव निवासी सोहन पुत्र मांगीलाल भाट ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर की रात्रि के समय उसकी पत्नी श्रीमती पिंकी की अचानक तबीयत खराब होने पर इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका की शादी को सात वर्ष से कम होने के कारण मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
इसी प्रकार बनाड़ थाने के एएसआई गंगाराम ने बताया कि 22 सितंबर को श्रीयादे नगर क्षेत्र में बने एक नाले में नवजात का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौका कार्यवाही बाद शव अस्पताल की मौर्चरी में पहुंचाया।