आपसी रंजिश के चलते रास्ता रोककर नकदी जेवरात छीने
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट करने और नकदी जेवरात छीनकर ले जाने के मुकदमे पीडि़तो ने संबंधित थाने में दर्ज कराये।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में महात्मा गांधी स्कूल के पीछे गुलाब बाग निवासी राहुल वैष्णव पुत्र शम्भूदयाल वैष्णव ने पुलिस कोबताया कि ओलिम्पक रोग निदान सेवा केन्द्र के पास 21 सितंबर की शाम को हैदर, अरशदी अली ने एकराय होकर उसके थैले पर मारपीट की और उसके पास रखी नकदी छीनकर ले गये।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में गुलाब बाग निवासी सलीम पत्नी बन्दू खां ने पुलिस ोक बताया कि पवन और उसके साथियों ने उसके और उसके लडक़े के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में दईकड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों ने एक राय होकर उसके और उसके भाईयों का रास्ता रोककर धारदार हथियार और लाठी से हमला कर घायल कर दिया और बीच बचाव में आयी भाई की पत्नी से अश्लील हरकते कर लज्जा भंग करने के साथ कान में पहना सोने का झुमका छीनकर ले भागे।
झंवर थाने में दी रिपोर्ट में नारनाड़ी निवासी जीवाराम पुत्र हीराराम पटेल ने पुलिस को बताया कि डोली के ुपास सचिन पुत्र सहदेव ने उसकी दुान में घुसकर उसके साथ मारपीट की और दुकान में रखी करीब 2200 रूपये की नकदी डरा धमका कर छीनकर ले गया।
भोपालगढ थाने में दी रिपोर्ट में अरटिया खुर्द निवासी रामाराम पुत्र घेवरराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की सुबह के समय गांव में सुरजभानसिंह पु्तर पूराराम विश्नोई औरप उसके आधा दज4न साथियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और डरा धमका कर कीमती सामान छीनकर लेगये।
झंवर थाने में दी रिपोर्ट में लूणावास खारा निवासी जितेन्द्र पुत्र नारायणराम दमामी ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को गोपाराम वगैरा ने एकराय होकर उस पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया।