दो युवतिया और एक युवक लापता

जोधपुर। दो युवतियां और एक य़ुवक के घर से लापता होने पर परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी।
राजीव गांधी नगर थाने मेंमगरा बास चौखा निवासी एक महिला ने बताया कि 21 सितंबर की दोपहर के समय उसकी पुत्री घर से दवाई लेकर आने का कहकर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश की लेकिन ुसका कोई पता नहीं लगा।
रातानाडा थाने में दी रिपोर्ट में यूथ हॉस्टल के पास वाल्मिकी बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 20 सितंबर की रात्रि के समय उसकी पुत्री बिना बताये कही चली गई। तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में आदर्श स्कूल के पास तिंवरी निवासी गैनमल पुत्र जवरीलाल दर्जी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र 20 सितंबर को घर से ओसिया जाने का कहकर गया था जबकि अभी तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button