नाबालिग के अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप
घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार का प्रयास
जोधपुर। एक महिला ने नाबालिग पुत्री के आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा नामजद आरोपी के खिलाफ सूरसागर थाने में दर्ज कराया।जबकि एक महिला ने घर में घुसकर अश्लील हरकते और बलात्कार प्रयास का मुकदमा मंडोर थोन में दर्ज कराया।
सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में अम्बेडकर कॉलोनी में रहगने वाली एक महिला ने बताया कि इसी क्षेत्र में रहने वाले दिलीप नामक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री के कुछ अश्लील फोटो खींच लिये थे और इनको सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ अश्लील हरकते करता था।
परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे सूरसागर थोन पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
इसी प्रकार मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में चैनपुरा पीथाराम जी का बाग क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि इसी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकते की और बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको डराया धमकाया।