श्रीकृष्णा मारुति में दो दिवसीय मेगा-सर्विस कैम्प का आयोजन
सवेरे 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा वर्कशॉप
जोधपुर। मारुति सुजुकी की स्थानीय डीलरशिप श्रीकृष्णा ऑटोसेल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार व रविवार को दो दिवसीय मेगा-सर्विस कैम्प का आयोजन किया किया जा रहा है।
श्रीकृष्णा के जनरल मैनेजर अमित साबू ने बताया कि कैम्प के सर्विस करवाने आने वाली सभी गाड़ियों की लेबर पर डिस्काउंट दिया जाएगा व गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में एक गिफ्ट भी दिया जाएगा। इसके साथ ही डीलरशिप द्वारा कस्टमर की गाड़ियां घर से पिक एवं ड्राप की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
कैम्प में एक्सेसरीज व अन्य सर्विसेज पर भी आकर्षिक ऑफर दिये जायेंगे।कैम्प को ध्यान में रखते हुए दो दिन सर्विस स्टेशन सवेरे 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक खुला रहेगा।