नाबालिग के साथ अश्लील हरकते, विरोध करने पर मां से मारपीट

जोधपुर। नाबालिग को अश्लील विडियो और फोटो भेजने तथा पीछा करके परेशान करने का विरोध करने पर आरोपी ने पीडि़ता की मां के साथ भी मारपीट की।

नागौरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में जटिया कालोनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि राहुल नामक युवक काफी समय से उसकी नाबालिग पुत्री को अश्लील फोटो और वीडियो दिखाने और भेजने के साथ घर से बाहर निकलने पर पीछा और दोस्ती नहीं करने पर बदनाम करने की धमकिया देता है। बेटी के इस बारे में जानकारी देने पर उसने आरोपी को ओलबा दिया तो आरोपी ने अपनी गलती मानने की बजाये उसके साथ भी मारपीट की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
इसी प्रकार बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में दईकड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि 19 सितंबर की सुबह के समय गांव का ही एक व्यक्ति उसकी बकरी को चुराकर ले गया। पता लगने पर उसके यहां पर गई तो आरोपी ने उसको उसकी बकरी लौटाने की बजाये उसके साथ मारपीट की और दुव्र्यवहार कर लज्जा भंग की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button