आपसी रंजिश में मारपीट करने के मुकदमे दर्ज
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर और रास्ता रोककर मारपीट करने के मुकदमे पीडि़तो ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में दर्ज करायी।
सूरसागर थोन में दी रिपोर्ट में नैनकी ढाणी मणाई निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि गत माह 30 अगस्त को गांव के ही कुछ लोगों ने एकराय होकर उसके खेत की तारबंदी तोडक़र अवैध रूप से खेत में प्रवेश कर उपजाऊ मिट्टी को जेसीबी से खोदकर गाडियों में भर कर ले जाने लगे। जिस पर उसने, उसकी पत्नी और पुत्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकिया देते हुए बंदूक दिखाई। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दुव्र्यवहार कर लज्जा भी भंग की।
विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में मेड़ती सिलावटों का बास सोजती गेट चौकी के सामने रहने वाले इमरान पुत्र मोहम्मद फारूक ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की दोपहर के समय वह सालावास गया था जहां पर सुमेर बेनीवाल निवासी नंदवान और उसके साथियो ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसकी बाईक में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। नागौरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में मियो की मस्जिद फतेहसागर निवासी मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद हनिफ ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को बबलू वगैरा ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की।
भोपालगढ थाने में दी रिपोर्ट में हिंगोली निवासी सुरजाराम पुत्र चुतराराम माली ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की सुबह के समय देरामराम पुत्र चुतराराम और उसके आधा दर्जन साथियों ने एक राय होकर उसके घर में घुसकर उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और डरा धमका कर कीमती सामान उठाकर ले गये।
बोरूंदा थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया पाली जिले के रायपुर के बगड़ी हाल निवासी प्रगति केमिकल्स बोरूंदा में रहने वाले प्रभुसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह रावत ने पुलिस कोबताया कि 12 सितंबर की रात्रि के समय कंपनी के मुनिम मुकेश जाट ने उसके क्वार्टर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और चारपाई को उलट दिया तथा उसके नीचे गिरने पर उसको लाते मारी जिससे उसकी पसलिया टूट गई।
कापरड़ा थाने में दी रिपोर्ट में नानण निवासी ओमाराम पुत्र रामूराम दमामी ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को वह बोयल गांव गया जहां पर दिलीप उर्फ कालू पुत्र ओमाराम दमामी ने उसके साथ रास्ता रोककर मारपीट की। कापरड़ा थाने में दी रिपोर्ट में हरियाडा निवासी समदाराम पुत्र चिटकाराम लोहार ने पुलिस को बताया कि गांव के ही हरीराम पुत्र मंगलाराम और उसके दो तीन साथियों ने उसके कुटिया में घुसकर तोडफ़ोड़ की और उसको धमकिया दी।