शादी का झांसा देकर रूपये वसूल ठगी करने का आरोप

जोधपुर। शादी के नाम पर झांसा देकर रूपये वसूल करने का मुकदमा एक पीडि़त ने आधादर्जन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया।

मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में दिलीप नगर लाल सागर निवासी अरिहंत पुत्र उज्जवलचंद मेहता ने पुलिस कोबताया कि 25 अप्रेल से 1 मई के बीच में उसको शादी के नाम पर कुछ लोगों ने एकराय होकर ठगी करते हुए रूपये की वसूली कर ली और शादी करने के नाम पर ठगी की।

पुलिस को उसने बताया कि श्रीमती मंजू देवी पुत्री गणेशमल सुराणा, पदम सुराणा पुत्र गणेशमसल सुराणा, गौतम जैन पुत्र गमेशमल सुराणा, शांति देवी पत्नी गणेशमल सुराणा, श्रीमती सुमन जैन पुत्री गुणेशमल सुराणा सभी निवासीगण जसवंताबाद तहसील रिया बड़ी जिला नागौर के साथ श्रीमती अंजू पत्नी नवीन जैन निवासी मैन बाजार जैतारण, धर्मीचंद बोथरा पुत्र जवरीमल बोथरा निवासी लोढो की पोल मेड़ता सिटी नागौर ने एकराय होकर होकर उसके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए रूपये वसूल कर लिये।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button