नाबालिग का अपहरण, विवाहिता लापता
जोधपुर। नाबालिग के अपहरण का मुकदमा महांदिर थोन में दर्ज कराया गया। विवाहिता के लापता होने की गुमशुदगी पति ने बोरूंदा थाने में दर्ज करायी।
महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में महामंदिर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 20 सितबंर को उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताये कही चली गई। तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच और तलाश शुरू की।
बोरूंदा थाने में दी रिपोर्ट में चौकड़ी कला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 5 सितंबर की दोपहर के समय उसकी पत्नी बिना बताये कही चली गई। पन्द्रह दिन तक उसकी तलाश और इंतजार किया नहीं लौटने पर कल गुमशुदगी दर्ज करायी।