प्रसारण निगम में इंटक का एकीकरण करते हुए सांखला अध्यक्ष बनाया

जोधपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष बजरंग लाल मीणा तथा महामंत्री रामावतार स्वामी ने प्रसारण निगम में इंटक का एकीकरण करते हुए पुखराज सांखला अध्यक्ष, राव अभयसिंह महामंत्री, बाबूलाल धाप संरक्षक , बब्लेश जैन सलाहकार, सुरेंद्र सिंह देवड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, बृजेश व्यास कोषाध्यक्ष घोषित किए गए।
इन नेताओं की नियुक्ति से राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 220 के वी ग्रिड सब स्टेशन बासनी जोधपुर पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय ब्रोंज मेडलिस्ट खिलाड़ी, पॉवरलिफ्टर , इंजीनियर सुपरवाइजर घनश्याम सिंह (आयर्न मैन) के नेतृत्व में पुखराज सांखला प्रदेश अध्यक्ष व बृजेश व्यास कोषाध्यक्ष का अधिशाषी अभियंता राजेश माथुर ने दोनों को साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सहायक अभियंता प्रहलाद सिंह राठौड़, शिबचरण जाटव , उत्तम पंवार, भूपेंद्र कनौजिया, इंजीनियर सुपरवाइजर घनश्याम सिंह, नंदकिशोर भदानिया, कनिष्ठ अभियंता अरविंद सरवा और टेक्निकल स्टाफ किशोर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, पाबूराम, गणपत लाल कुमावत, धीरेंद्र सिंह भाटी, मनोज कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, जगदीश चौधरी, बाबू सिंह, एंथोनी दास, भवानी सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने माला पहनकर स्वागत किया और साथ ही बधाई व शुभकामनाएं दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button