सैकड़ो जातरूओ को कलेक्टर और डीसीपी ने बांटी जरूरत की सामग्री
जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी ने मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मेले और पूरे मंदिर को संचालित करने वाले श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के सहयोग से सामाजिक सरोकार निभाते हुए देश भर से पहुंचे बाबा रामदेव के सैकड़ो जातरुओं को जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और डिप्टी पुलिस कमिश्नर गौरव यादव के सानिध्य में जरूरत की सामग्री वितरित की।
सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी नेबताया कि, हर साल की तरह इस साल भी सत्यमेव जयते परिवार ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले बाबा रामदेव मेले के जातरुओं की सेवा और सहयोग के उद्देश्य से अपने दायित्व को निभाया और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और विशिष्ट अतिथि डिप्टी पुलिस कमिश्नर गौरव यादव के साथ मिलकर सत्यमेव जयते परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दूर दराज क्षेत्रों से आए बाबा रामदेव मेले के जातरुओं को जरूरत की सामग्री का वितरण किया।
जरूरत की सामग्री पाकर दूर-दराज क्षेत्र से आए जातरुओं के चेहरे खिल उठे।प्रारंभ में श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की एडवाइजरी बोर्ड के निदेशक ललित सुराणा व प्रवीण मेढ़ के अलावा सत्यमेव जयते परिवार से जुड़े विपिन पंवार और श्रेणिक जैन अतिथियों का स्वागत किया।
सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी दास पर सैयद अहमद के अलावा सदस्य निश्चल सोलंकी,जय श्री सोनी,मधु भंडारी,वंदना सांखला,दौलत सिंह सांखला,फरजाना चौहान,दमयंती जांगिड़,डॉ हेमसिंह गौड़,डॉ अभिषेक चौहान,अभिषेक भूतड़ा,प्रिया कोरपाल,सौरभ वेद्य,संतोष माहेश्वरी,समाजसेवी शांति चंद भंडारी और रश्मि जांगिड़ ने शिव समर्पण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। बाबा रामदेवरा के जातरूओ के लिए जो जरूरत की सामग्री का किट दिया गया उसमें बिस्किट, नमकीन भुजिया,चॉकलेट्स, टॉफी, कैंडी,टूथपेस्ट,ब्रश,साबुन,चप्पल और जूस इत्यादि शामिल था।