अध्यापिकाओं का सम्मान लायन्स क्लब मेहरानगढ़ जोधपुर द्वारा किया गया

श्री सीमा मोंटेसरी सै. स्कूल की अध्यापिकाओं का

जोधपुर। श्री सीमा मोंटेसरी सैकेन्डरी स्कूल, नवचौकिया सभागार में स्कूल की अध्यापिकाओं श्रीमती सरला ओझा, श्रीमती शीलु व्यास, श्रीमती प्रमिला व्यास, श्रीमती वनिता जोशी, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, श्रीमती सुनिता जोशी व श्रीमती पायल बोड़ा का लायन्स क्लब मेहरानगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती नवीन कुमारी सोनी व सुमित्रा द्वारा मोतियों के हार पहनाकर व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

अपने सम्बोधन में श्रीमती नवीन कुमारी सोनी ने कहा कि शिक्षक दिवस की कड़ी मे 40 वर्षो पुरानी श्री सीमा मोंटेसरी सैकेन्डरी स्कूल की उन अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया जो विगत 25-35 वर्षो से श्रेष्ठ अध्यापिकाओं के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है । इन्ही के प्रयासों से कक्षा 10 की दो छात्राओं ने 96.33% व 92.5% अंक प्राप्त किए व बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा ।

श्री ओम प्रकाश लोहरा ने लायन्स क्लब के पदाधिकारियों का सम्मान करने के साथ-साथ तमन्ना परिहार पूर्व छात्रा जिसका राजकीय आयुर्विज्ञान महाविध्यालय पाली में प्रवेशित होने पर उसको सम्मानित किया गया । सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए श्री लोहरा ने कहा कि शिक्षक सम्मान के अधिकारी है लेकिन उन्हे स्वयं समय-समय पर अंकन करना चाहिए कि आपका कितना अपने बच्चो के साथ समर्पण का भाव है व विषय के नवीनतम ज्ञान व शोध के प्रति आप कितने सजग है ?

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button