क्षेत्रीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न
जोधपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233-ई-2 क्षेत्र 01,संभाग 03 अध्यक्ष लायन नीतू विधानी द्वारा क्षेत्र सलाहकार समिति की प्रथम बैठक एवं प्रशिक्षण होटल चंद्रा इंपिरियल में आयोजित की गई। कार्यक्रम लायन सुब्रमणि विश्वनाथन एवं लायन आशीष माथुर अतिथि प्रशिक्षक, व संभागीय अध्यक्ष लायन निर्मल सिंह कछवाहा के सानिध्य में हुआ।
सभी क्लब्स के सेवा गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं प्रशंसा की गई, कार्यक्रम में मारवाड़ द ग्रेट, मंडोर ,सनसिटी क्लब्स के पदाधिकारी उपस्थित रहे । सचिव द्वारा अब तक किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर अध्यक्ष द्वारा भावी कार्यों की योजना बताई गई, कोषाध्यक्षों द्वारा क्लब्स की वित्तीय रिपोर्ट रखी गई एवं प्रथम उपद्यक्षों द्वारा मेम्बरशिप ग्रोथ की रूपरेखा बताई गई ।
प्रशिक्षकों द्वारा क्लब पदाधिकारियों को क्लब संचालन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई एवं उनके प्रश्नों का समाधान किया गया । संभागीय अद्यक्ष द्वारा सभी क्लब्स को और अधिक सेवा कार्य करने के लिए अभिप्रेरित किया गया | तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन नीतू विधानी द्वारा सभी को धन्यवाद के साथ सभा समाप्त की गई|