भामाशाह ने बालिका विद्यालय में पंखे भेंट किए

आर टी एम टी तुलसी चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रताप नगर स्कूल में सात पंखे भेंट किए

जोधपुर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर की प्रधानाध्यापिका कौसर परवीन के अथक प्रयासों से आर टी एम टी तुलसी चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और भामाशाह एस के जसमतिया ने बालिकाओं की सुविधा के लिए स्कूल में सात पंखे भेंट किए।

कौसर परवीन ने जसमतियां के प्रयासों की प्रसंशा करते हुए उन्हें अन्य समाज सेवियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। विद्यालय की शिक्षिका डा मीना जांगिड़ ने बताया कि एस के जसमतिया ने पिछले वर्ष भी बालिका विद्यालय में 9 कंबल, 45 बालिकाओं के लिए स्टेशनरी दी वहीं 3 बालिकाओं की फीस भी भरी। आज भामाशाह जसमतियाँ के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमे लीला परिहार, राधा राठौड़, पूजा,रचना, पृथ्वी राज, भंवर, अंजू,लता, मनोहर, कमलेश, ममता,सोहन, लक्ष्मीकांत, चंचल, कपिल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button