मुख्यमंत्री निः शुल्क बिजली योजना के अंतर्गत मंहगाई राहत कैम्प में रजिस्ट्रेशन कर लाभ लेने हेतु डिस्कॉम ने की अपील

जोधपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घरेलु उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री निरूशुल्क बिजली योजना चलाई जा रही है जिसमें बात की जाए जोधपुर डिस्कॉम के तहत आने वाले जिलो की तो अब तक 28 लाख 3 हजार 655 घरेलु उपभोक्ताओं द्वारा इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया है।

लिहाजा बात की जाए कुल उपभोक्ताओं की तो 38 लाख 7 हजार 44 उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है। इसी तरह कृषि क्षेत्र में कुल 3 लाख 95 हजार 197 कृषि श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं में से अब तक 2 लाख 76 हजार 236 कृषि श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं द्वारा 2000 युनिट निःशुल्क बिजली के लिए रजिस्टेªशन करवाया गया है।

ऐसे में जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दी जा रही इस योजना का सभी उपभोक्ता लाभ ले और इसमें जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाए ताकि सरकार द्वारा घरेलु उपभोक्ताओं को दी जा रही 100 यूनिट निःशुल्क बिजली का लाभ उनको मिल पाए एवं कृषि उपभोक्ता 2000 युनिट निःशुल्क बिजली का लाभ मिल सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button