साध्वी सतुबाई का हुआ सतलोक वास
अंतिम संस्कार में शामिल हुए अनेक संत और श्रद्धालु
जोधपुर। नाम साधना के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले, त्याग, वैराग्य, भक्ति, सेवा, दया, योग की प्रतिमूर्ति एवं प्रवर संत छोगाराम साहेब की परम शिष्या सुखाला बेरा मंडोर कबीर आश्रम की वयोवृद्ध साध्वी सतुबाई का आज सुबह 4 बजे सतलोक वास हो गया।
आश्रम के महंत रामविलास दास ने बताया कि इनका अन्तिम संस्कार आश्रम परिसर मे महंत राजेंद्र दास, महंत अमर दास, महंत केशव दास, महंत रमैया दास, अमृत दास, बाबु दास, बहादुर दास सहित अनेक संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिविधान से सम्पन्न हुआ।