राजस्थान मिशन 2030 के अन्तर्गत आईटीआई मण्डोर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
जोधपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मण्डोर में सोमवार को राजस्थान मिशन 2030 के अन्तर्गत ‘‘विकसित राजस्थान में कौशल प्रशिक्षण की भागीदारी व 2030 मे कैसा हो हमारा विभाग’’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मण्डोर के आचार्य श्री पवन कुमार भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसमें संस्थान के विधुतकार व्यवसाय के हर्षित ने प्रथम स्थान, वायरमैन व्यवसाय के मनीष सिंह चौहान ने द्वितीय स्थान तथा फिटर व्यवसाय के दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षणार्थियों ने विकसित राजस्थान में तकनीकी कौशल की भूमिका के महत्व को बताया तथा भविष्य में तकनीकी कौशल विकास में उच्च आयाम प्राप्त करने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किये।