सड़क पेच वर्क कार्य की गुणवत्ता का निगम आयुक्त दक्षिण ने किया निरीक्षण

– अधिकारियों को तीन दिन में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

जोधपुर। नगर निगम दक्षिण की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करवाए जा रहे सीसी और डामर सड़क पैच वर्क की गुणवत्ता एवं कार्य प्रगति को लेकर आयुक्त (दक्षिण) श्री उत्सव कौशल ने सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 नगर निगम आयुक्त (दक्षिण) श्री उत्सव कौशल ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 17 के मुख्य सड़क, पहला पुलिया अंबा होटल के पास, बालाजी स्कूल कमला नेहरू नगर, गुरो का तालाब मैडम सुपारी की वाली गली,  मसूरिया, भाटो का बस और बॉम्बे मोटर क्षेत्र में चल रहे पेच वर्क का निरीक्षण किया।

श्री कौशल ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को लेकर नगर निगम दक्षिण की और से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेच वर्क करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सीसी एवं डामर सड़क के पेच वर्क के दौरान गुणवत्ता की विशेष रूप से मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी गई है, साथ ही आगामी तीन दिनों के भीतर इन कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री संपत मेघवाल, एक्सईएन श्री दीपक गुप्ता, एक्सईएन श्री संजय पुरोहित सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button