रस्साकशी बालिका वर्ग टीम ने राज्य स्तरीय ओलम्पिक में किया प्रवेश

जिला स्तरीय ओलंपिक जीतने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

जोधपुर।  ब्लॉक धवा की राउमावि फीच रस्साकसी बालिका वर्ग टीम ने जिला स्तरीय फाईनल जीतकर राज्य स्तरीय ओलम्पिक में प्रवेश करने पर ग्रामीणों द्वारा रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया।

खेल प्रेमी अनिल चोटिया ने बताया कि कप्तान मन्जु विश्नोई के नेतृत्व में धवा ब्लॉक की फीच रस्साकशी बालिका वर्ग टीम मैदान में उतरी और  केरू ब्लाक को हराकर  जिला स्तरीय  बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया।आगे अब टीम आगामी 17 सितंबर को राज्य स्तरीय  मुकाबले में  जोधपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।

विजेता टीम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व लूनी विधायक महेन्द्र सिंह विश्नोई के सम्मा न किया गया। इस पर आज स्थानीय  विद्यालय मे आयोजित सम्मान समारोह मे सरपंच प्रतिनिधि रामचन्द्र चोटिया ,सीबीईओ प्रदीप कुमार, आरपी गोविंद राज,भागीरथ राम ,गोपाराम ,व्याख्याता शशिकला सोनी ,इन्दु शुक्ला, मिथिलेश कुमार, रमेश चौधरी ,गोपाल शर्मा, वःअः सम्पत राज, तेजसिह ,सुनीता बारहठ,खुशबु चौधरी,रामाकिशन, श्री राम विश्नोई, जितेन्द्र सिह, सरोज मीणा, मधुबाला, मंजु कौशिक, अनुराधा स्वामी, युवा मंडल सरक्षंक कंवराराम विश्नोई ,  भवानी सिह,सरदार सिह, आदि शामिल रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button