किसानो को फसली बीमा से राहत दिलवाने बाबत सौंपा ज्ञापन 

राज्य सरकार से समय पर गिरधावरी व कृषि विभाग से क्रोपकटिग करा के

जोधपुर। इस वर्ष  समय से पूर्व मानसून से वर्षा हो गई और किसानों ने  खरीफ फसलो की बुवाई भी  कर  ली थी।  लेकिन पिछले कई दिनों से   वर्षा नही होने की वजह से खङी  फसल पूरी तरह से जल चुकी है।जिससे के कारण फसलो की पैदावार में भंयकर नुकसान हुआ है, फसले जलने कि वजह से फसले की कटाई  भी शुरू हो गयी है।

अत: गिरधावरी व क्रोपकटिग का समय आगे है, इसलिए आप आदेश फरमाकर फसलो की समय पर गिरधावरी व कृषि विभाग का सर्वे (क्रोपकटिग) बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि के समक्ष करा के फसलो के नुकसान का सही तरीके से आकलन हो इसके लिए आज जिला कलेक्टर जोधपुर को पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सागर, सतलाना सरपंच प्रतिनिधि किशन सीरवी, सूजाराम पटेल, मोका राम सरगरा, भूरा राम माली, कानाराम, जितेंद्र सागर व  राकेश सागर ने ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन लूणी उप खंड अधिकारी, लूणी विधायक महेंद्र सिंह बिश्नोई, लूणी प्रधान वाटिका राजपुरोहित को भी सौंपा गया। इन सभी से निवेदन किया गया की जल्द आदेश फरमाकर किसानो को राहत दिलवाने कष्ट करे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button