जेएनवीयू और आईसीएआई के बीच एमओयू

सर्वश्रेष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाने को मान्यता

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के बीच बुधवार को दिल्ली में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू को जेएनवीयू कुलपति प्रोफेसर के एल श्रीवास्तव ने जेएनवीयू के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।  इन दो प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच हुए इस एमओयू से सर्वश्रेष्ठ चार्टर्ड अकाउंट बनाने में जेएनवीयू और जोधपुर के योगदान को मान्यता मिली है। एमओयू पर जेएनवीयू की ओर से कुलसचिव गोमती शर्मा, सांयकालीन अध्ययन संस्थान एवं अंतरराष्ट्रीय मामलात निदेशक प्राफेसर कृष्ण अवतार गोयल और आईसीएआई की ओर से बोर्ड ऑफ स्टडीज के के चेयरमैन सीए विशाल डोसी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आईसीएआई के बोर्ड ऑफ स्टडीज बोर्ड ऑफ स्टडीज के वाइस-चेयरमैन दया निवास शर्मा, डायरेक्टर वंदना डी नागपाल और डॉ ज्योति अरोड़ा के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस एमओयू के तहत बीकॉम, बीकॉम आनर्स, एम कॉम, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कॉमर्स कोर्सेज के स्टूडेंटस को लाभ मिल सकेगा। दोनों संस्थान एक दूसरे के यहां शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button