जन्माष्टमी शोभायात्रा को लेकर दिए निमंत्रण
समिति का हुआ विभिन्न जगहों पर स्वागत
जोधपुर । विश्व हिंदू परिषद संचालित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के द्वारा विहिप स्थापना दिवस जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को सरदारपुरा के सत्संग भवन से विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
शोभायात्रा के भव्य आयोजन को लेकर शहर के सभी संतो को निमंत्रण दिया गया । महोत्सव समिति का समाजसेवी, विधायक द्वारा स्वागत समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया जा रहा है ।
समिति उपाध्यक्ष अंकित पुरोहित ने बताया कि रामनवमी महोत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. के आर डऊकिया, लोकप्रिय सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी द्वारा आयोजित किए गए।सम्मान समारोह में समिति अध्यक्ष मुकेश पालीवाल महामंत्री ललित पारवानी, संयोजक अजय सयोंटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित पुरोहित, कविता जैन व मनन परिहार का साफा दुप्पटा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विहिप जिला प्रचार प्रमुख दीपेश भाटी ने बताया कि जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर महोत्सव समिति विहिप व स्वागत संस्थाओं की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर मंथन हुआ ।