स्थापना दिवस पर विहिप की शोभायात्रा निकाली जाएगी
हाथी घोड़े झांकिया होगी आकर्षक की केंद्र
नाथद्वारा नरेश व खाटूश्याम के होंगे विशेष दर्शन , पालकी में होंगे बाल गोपाल
जोधपुर । विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज सरदारपुरा के सत्संग भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी । शहर भर में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है । शोभायात्रा में युवा गोविंदा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की , हाथी घोड़ा पालकी के जय घोष पर थिरकते हुए कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उत्सव मनाएंगे ।
विहिप सरदारपुरा प्रखंड द्वारा संचालित जन्माष्टमी महोत्सव समिति की ओर से प्रेस वार्ता में समिति अध्यक्ष मुकेश पालीवाल ने कहा कि शोभायात्रा में समरसता का भाव जागृत होगा समाज के सभी घटकों की सहभागिता के साथ संस्कृति धर्म राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत झांकियों का समावेश होगा ।
मुख्य आकर्षण का केंद्र नाथद्वारा नरेश रजत रथ में सवार एक किलो सोने के आभूषण पहने नगर भ्रमण कर भक्तो को दर्शन देंगे साथ ही खाटू से आये शीश को बेंगलुरु के पुष्पों से तैयार कर 56 भोग की खाटूश्याम बाबा की झांकी होगी ।
समिति महामंत्री ललित पारवानी ने बताया कि अखाड़ो के हैरतअंगेज करतब आग व अंगारों के साथ तलवार व अन्य प्रदर्शन किए जाएंगे । शोभायात्रा में शाही दरबान ध्वजवाहक व हाथी घोड़े के साथ ऊंट भी होंगे। महाकाल की तांडव नृत्य टोली रामेश्वर महादेव , कनाना गेर मयूर नृत्य टोली के साथ देवासी समाज के युवा पारम्परिक वेशभूषा में शामिल होंगे ।
स्थापना दिवस पर वक्ता भी करेंगे सम्बोधित
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस जन्माष्टमी पर राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रचारक राजाराम , प्रान्त संगठन मंत्री राजेश कुमार संबोधित करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्त उपाध्यक्ष मानाराम विश्नोई करेंगे ।
रथ पूजन कर शोभायात्रा होगी शुरू
विहिप शोभायात्रा रथ में विराजित योगेश्वर श्रीकृष्ण प्रतिमा के साथ श्रीनाथ जी व खाटूश्याम की सन्तो के सानिध्य में महोत्सव समिति से जुड़े पदाधिकारी संघ व विहिप के साथ जनप्रतिनिधि पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना करेंगे जो सरदारपुरा के बी रोड जालोरी गेट से भीतरी शहर होते हुए कुंजबिहारी मन्दिर कटला बाजार पर सम्पन होगी ।