सम्भागीय आयुक्त ने किया एसडीएम ऑफिस बिलाड़ा का वार्षिक निरीक्षण

विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिए आवश्यक दिशा -निर्देश

जोधपुर ग्रामीण। सम्भागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय बिलाड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण प्रतिवेदन पर उपखंड अधिकारी से चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी को पुराने बकाया राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।

मेहरा ने उपखंड अधिकारी (ईआरओ) बिलाड़ा से विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा की मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया गया कि किसी भी बीएलओ की प्रगति शून्य नहीं होनी चाहिए। शून्य प्रगति वाले बीएलओ को विशेष रूप से हिदायत देकर समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करवाएं।

सम्भागीय आयुक्त ने विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 228, 230, 252 एवं 261 के बीएलओ के साथ विस्तृत चर्चा की और उनके द्वारा संपादित कार्य की प्रगति की अद्यतन जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही उपखंड अधिकारी कार्यालय बिलाड़ा में विभिन्न राजनैतिक दलों के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ बैठक की गई और मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक के पश्चात उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं थानाधिकारी बिलाड़ा से उपखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उपखंड अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उपखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।

मेहरा ने आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को कानून व्यवस्था के संबंध में विशेष चौकसी बरतने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार,तहसीलदार श्रीमती आकांक्षा, विकास अधिकारी नरेंद्र सऊ एवं थानाधिकारी घेवर सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण और कार्मिक उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button