मारवाड़ रत्न अवार्ड-2023 सम्मान समारोह 7 सितम्बर को

स्व. भंवरलाल जांगिड़ की स्मृति व विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा सम्मान समारोह आयोजित होगा

जोधपुर। स्व. भंवरलाल जांगिड़ की स्मृति व विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा मारवाड़ रत्न अवार्ड सम्मान-2023 समारोह 7 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है।

फिटनेश एक्सपर्ट नौशाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. भंवरलाल जांगिड़ की स्मृति व विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा मारवाड़ रत्न अवार्ड-2023 सम्मान समारोह 7 सितम्बर गुरुवार को शाम 6 बजे ऋषि फिटनेश प्रताप नगर में आयोजित किया जा रहा है।

अंसारी ने बताया कि मारवाड़ रत्न अवार्ड-2023 सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एम आर अंसारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व मानवाधिकार परिषद लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कुंती देवड़ा, महापौर नगर निगम उत्तर, आनंद पुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, जफर खान मारवाड़ जोधपुर दक्षिण कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष और समाजसेवी व ऋषि फिटनेश डायरेक्टर भवनेश जांगिड़ शिरकत करेंगे। अंसारी ने बताया कि मारवाड़ रत्न अवार्ड शहर के प्रतिष्ठित 48 लोगों को प्रदान किया जा रहा है। जिसका चयन कमेटी द्वारा कर दिया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button