राज दरबार द्वारा दिव्य ज्योति की कथा का पोस्टर विमोचन

जोधपुर। दिव्य ज्योति जाग्रती संस्थान द्वारा राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय, तिंवरी, जोधपुर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 24 सितंबर, 2023 से प्रारंभ होने जा रहा है।
रविवार 3 सितंबर को राजमाता हेमलता राजे द्वारा अत्यंत श्रद्धा एवम् भावना में ओतप्रोत होकर इस भव्य कथा का पोस्टर विमोचन किया गया।
संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बताया की कथा में भगवान श्री कृष्ण के जीवन की बारीकी से व्याख्या की जाएगी और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान को प्रसारित किया जायेगा। आज समाज में श्री कृष्ण की लीलाओं पर जो आक्षेप लग रहे हैं उनका समूल नाश होगा। और जो ब्रह्मज्ञान श्री कृष्ण ने अर्जुन को प्रदान कर उसे ईश्वर का दर्शन करवाया, वह ज्ञान आज कैसे प्राप्त हो एवम् ईश्वर का दर्शन कैसे संभव है, ये सब शास्त्र सम्मत बातें कथा में ज्ञात होगी। कथा से लिए संस्थान के दिल्ली आश्रम से समस्त संत समाज एवं कथा व्यास साध्वी स्वाति भारती जी पधारेंगे।
कथा में बैठने के लिए उत्तम व्यस्था की जाएगी। विशाल डोम एवम् साउंड की उत्तम व्यस्था होगी। सभी शद्धालु गणों से आग्रह है की ईश्वर दर्शन के तथ्य को जानने एवम् अर्जुन की भाती विराट दर्शन करने हेतु कथा में अवश्य पधारें।