भजन गायक राव 11वीं पुण्यतिथि पर भजन संध्या 31 को
लोक व भजन गायक रामनिवास राव की 11वीं पुण्यतिथि
जोधपुर। राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोक व भजन गायक रामनिवास राव (बावजी) की 11वीं पुण्यतिथि पर शनि धाम आश्रम दिल्ली के परमहंस दाती मदन महाराज व सांगलिया धूणी सीकर के गादीपति ओमदास महाराज के सानिध्य में 31 अगस्त, गुरुवार को रात्रि 8 बजे से शिकारगढ, तिरुपति विहार स्थित रावजी की ढाणी में भजन संध्या का आयोजन होगा।
संगीत प्रेमी पप्पू भाट बंजारा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक गजेन्द्र राव, दिलीप राव, राव परिवार और बावजी की फौज की ओर से आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के नामचीन कलाकार और अनेक संगीत प्रेमी शामिल होंगे।