राधाकृष्णा ग्रूप ने मनाया सावन महोत्सव
जोधपुर। श्रावण मास के उपलक्ष्य में राधाकृष्णा ग्रूप की ओर से नागोरी गेट स्थित भाटी मेमोरियल हॉल में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ।
ग्रूप की मिनाक्षी देवड़ा, पंकज देवड़ा, ममता परिहार और साक्षी देवड़ा के संयोजन में आयोजित महोत्सव में गायिका मंजू डागा ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जिन पर सजी-धजी महिलाओं ने राधाकृष्ण की झांकी के साथ पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। आयोजन की व्यवस्था अनिता परिहार, दीपा कच्छवाह, संजीता परिहार, सुनिता देवड़ा, रीना सांखला और श्रुती पंवार ने संभाली।