शहर में आज लगेगा फैशन का तडक़ा

जोधपुर क्योटर शो का आयोजन आज

जोधपुर। शहर में रविवार शाम सात बजे अमरगढ़ रिसोर्ट में फैशन शो जोधपुर क्योटर शो (जेसीएस) का आयोजन किया जाएगा। इसमें जोधपुर व दूसरे शहरों से आई मॉडल्स विभिन्न परिधान पेश करेगी। शो से पहले मॉडल्स ने आज फोटो शूट करवाया। 

जोधपुर क्योटर शो के डायरेक्टर अजय मूंदड़ा व गौरव गौड़ और फेस ऑफ जेसीएस तृप्ति अरोड़ा ने बताया कि इस शो में राजस्थान की विभिन्न सांस्कृतिक व धरोहर को डिजाइनरों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फस्र्ट इंडिया न्यूज चैनल के सीईओ डॉ. जगदीश चंद्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नीलम मूंदड़ा, नवीन गुप्ता व जेडी माहेश्वरी उपस्थित रहेंगे। इस शो में प्रसिद्ध मॉडल्स कैटवॉक कर विभिन्न कलेक्शन प्रेजेंट करेंगी। इसमें कई खूबसूरत रंग देखने को मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान और भारत की संस्कृति को एक ही मंच पर प्रमोट करने के मोटिव से ये फैशन शो किया जा रहा है। इसमें यहां सभी फैशन लवर्स को विभिन्न डिजाइनर आउटफिट देखने को मिलेंगे। शो में नए तरीके से इंडियन वियर साड़ी, सूट, इंडो-वेस्टर्न कॉन्सेप्ट के साथ नए कॉस्म्बनेशन में स्टाइलिश डिजाइन लेकर आएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button