आरपीएल T20 मैच ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी जोधपुर में आज
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज व गायिका कनिका कपूर देगी परफोर्मेंस
आरपीएल का पहला मैच रात 8 बजे से जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स के बिच खेला जायेगा
जोधपुर। प्रदेश में पहली बार होने वाले राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग 27 अगस्त को बरकतुल्ला खां स्टेडियम में आयोजन किया जायेगा। ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी में राज्यपाल कलराज मिश्र,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और गायिका कनिका कपूर भी परफोर्मेंस देगी। इस मौके पर आरपीएल के ब्रांड अबेंसेडर कपिल देव मौजूद रहेेंगे। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने आज आरसीए पदाधिकारियों और आरपीएल के लिए गठित कमेटी के सदस्यों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत प्रदेश में पहली बार हो रहे आरपीएल मैच को लेकर खुद मॉनीटरिंग कर रहे है। शनिवार दोपहर को पत्रकारों से मुलाकात की एवं आरपीएल के बारे में चर्चा की। उन्होंने इसके लिए आरसीए के पदाधिकारियों, जोधपुर जिला क्रिकेट संघ और लीग के लिए गठित कमेटियों और तमाम अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को लेकर गहन चर्चा की।
आरपीएल के ब्रॉड अबेंसेडर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने बताया कि इस लीग में राजस्थान की छह टीमें खेल रही है। उसमें हर जिले का खिलाड़ी शामिल होगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रीमियर लीग का समापन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।
जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स की दोनों टीमों ने मैच की पूर्व संध्या पर जमकर अभ्यास किया। 12 दिनों तक चलने वाले राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें जिनका नाम जयपुर इंडियंस, जोधपुर सनराइजर्स, भीलवाड़ा बुल्स, कोटा चैलेंजर्स, उदयपुर लेक सिटी, सीकर शेखावाटी शोल्डर भाग ले रही हैं राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच होंगे। जिसमे 9 मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खान स्टेडियम में खेले जायेगे बाकि 10 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जायेगे। राजस्थान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरिमनी जोधपुर में 27 अगस्त से शुरू होकर इस टूर्नामेंट का समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम10 सितम्बर को होगा।
अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज आज जैसे ही जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची उनको देखने के लिए उनके प्रशंशको की भीड़ जुट गई। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज राजस्थान प्रीमियर लीग की ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी में गायिका कनिका कपूर के साथ परफोर्मेंस देगी। वही जाने माने सिंगर रविंदर उपाध्याय आरपीएल की थीम पर बने गीत को गायेंगे।
आरपीएल मैच को लेकर जोधपुर में युवा उत्साहित
जोधपुर का बरकतुल्ला खान स्टेडियम पिछले साल ही जोधपुर विकास प्राधिकरण ने तैयार करवाया था। इसके बाद जेडीए और आरसीए के बीच एमओयू हुआ। आरसीए की ओर से यहां सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग लीजेंड क्रिकेट लीग के अलावा रणजी के मैच करवाए हैं। यहां राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग करवाने की वजह से जोधपुर के क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं बल्कि युवाओं में भी खासा उत्साह है।