रोडवेज कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

वेतन भुगतान, पेंशन, नियुक्ति की मांगों को लेकर

मांगें नहीं मानने पर 5 सितम्बर को चक्का जाम की चेतावनी

जोधपुर। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने राईकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। वहीं, केंद्रीय कार्यशाला के द्वार पर दोपहर 12 बजे ताला लगा दिया और कार्यशाला के गेट पर भी इकट्ठे होकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया।

एटक जोधपुर सचिव गणपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि यदि रोडवेज के कर्मचारियों की समय रहते मांगें नहीं मानी गई तो 5 सितंबर को पूरे राजस्थान में रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। जोधपुर आगार के सेवारत, सेवानिवृत्त व कल्याण समिति सहित 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

– सरकार रोडवेज कर्मचारी को ना तो समय पर वेतन भुगतान करती है और ना ही समय पर पेंशन देती है। कर्मचारियों को वेतन व पेंशन भुगतान जल्द किया जाए।

– रोडवेज में करीब 11 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं, इन पदों को जल्द भरा जाए।

– जनता की सुविधा के लिए नई बसों की खरीद की जानी चाहिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button