सात वार्डों में नगर निगम उत्तर ने करवाया फॉगिंग स्प्रे
जोधपुर। शहर में मौसमी बीमारियों के प्रकोप को रोकने के लिए नगर निगम उत्तर की ओर से शुरू किया गया फॉगिंग स्प्रे अभियान मंगलवार को जारी रहा।
निगम के 7 वार्डों में फॉगिंग स्प्रे एवं एंटी लार्वा एक्टिविटी की गई। आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान संभावित मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए नगर निगम उत्तर की ओर से वार्डो में फॉगिंग स्प्रे कार्य शुरू किया गया है। मंगलवार को वार्ड संख्या 16, 01, 57, 62, 13, 03, 74 में वार्ड प्रभारी के निर्देशन में फॉगिंग स्प्रे करवाया गया। साथ ही वार्ड में जहां भी पानी एकत्रित है, वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी करवाई गई।